चित्रकूट, प्रयागराज, मिर्जापुर सहित कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, यूपी में मानसून की दोगुनी रफ्तार
UP Weather Rain Alert: उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों में बारिश का सिलसिला इस कदर जारी है कि बाढ़ की समस्या शुरू हो गई है. मौसम विभाग ने यूपी के 5 जिलों में अति भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है. वहीं 13 जिलों में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने यह भी बताया है कि अभी मानसून की सक्रियता यूपी में बरकरार रहेगी.