दिल्ली में बारिश से बिगड़ा हवाई ट्रैफिक, 4 उड़ानें लखनऊ और 5 जयपुर भेजी गईं
दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार को बिगड़े मौसम और भारी बारिश का असर हवाई सेवाओं पर पड़ा। दिल्ली जाने वाली चार उड़ानों को खराब मौसम के चलते लखनऊ डायवर्ट करना पड़ा। बेंगलुरु, लुधियाना, इंदौर और हैदराबाद से दिल्ली जा रही इन उड़ानों को लखनऊ एयरपोर्ट पर उतारा गया।