अयोध्या से जनकपुर धाम ट्रेन अप्रैल से चलेगी, जनरल कोच नहीं होंगे; भारत और नेपाल में सहमति
भारत और नेपाल के अधिकारियों के बीच अयोध्या से जनकपुर धाम ट्रेन को अप्रैल 2027 से शुरू करने पर सहमति बन गई है। दोनों देशों में इसकी तैयारी शुरू हो चुकी है। बताया जा रहा है कि इस ट्रेन में यात्रियों के लिए जनरल (अनारक्षित) कोच नहीं होंगे।