अपार्टमेंट सोसाइटियों में पदाधिकारियों के अनिश्चितकालीन कार्यकाल पर हाईकोर्ट सख्त, यूपी सरकार से जवाब मांगा
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने प्रदेश की आवासीय सोसाइटियों (ग्रुप हाउसिंग सोसाइटी) में पदाधिकारियों के लंबे समय तक पद पर बने रहने और सदस्यों को वोट देने के अधिकार से वंचित किए जाने के मामलों पर गंभीर चिंता जताई है।