‘मदद’ के इंतजार में मां के शव के पास बैठकर रोती रही बेटी, बिलखता रहा पति, 'मसीहा' बना सिपाही
झांसी मेडिकल कॉलेज में एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। लेकिन पीड़ित परिवार के पैसे इतने पैसे नहीं थे कि वह पत्नी के शव को गांव ले जा पाता। मृतक महिला की बेटी अपनी मां के शव पास बैठकर रो रही थी। पति भी बिलख रहा था। सिपाही की नजर पड़ी तो उसने एंबुलेंस की व्यवस्था करवाई।