Sleeper Bus Gang Rape News : 47 किमी के सफर में छात्रा से गैंगरेप, रास्ते में कई थाना क्षेत्र फिर भी पुलिस की नजर से कैसे बची बस?
Greater Noida-Kashmiri Gate ISBT Gang Rape News : परी चौक से दिल्ली के कश्मीरी गेट तक स्लीपर बस में 16 वर्षीय छात्रा से गैंगरेप की घटना ने सिर्फ महिला सुरक्षा ही नहीं, बल्कि करीब 47 किलोमीटर लंबे इस रूट पर पुलिस निगरानी को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. छात्रा परी चौक से बस में सवार हुई और कश्मीरी गेट तक पहुंची. इस दौरान बस ग्रेटर नोएडा और नोएडा से होते हुए दिल्ली में दाखिल हुई. यानी बस ने एक लंबे इंटरसिटी रूट को तय किया, जहां कई थाना क्षेत्रों और प्रमुख ट्रैफिक प्वाइंट आते हैं. ऐसे में सवाल है कि इस दौरान पुलिस पिकेट, बैरिकेडिंग या वाहन चेकिंग के जरिए बस की निगरानी क्यों नहीं हो सकी?