Gold Silver Price: अगस्त के आखिरी हफ्ते में सोने-चांदी की चमक पड़ी फीकी, जानें वाराणसी में क्या है ताजा रेट
Varanasi Gold Silver Price Today: वाराणसी के सर्राफा बाजार से सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए राहत की खबर है. अगस्त के अंतिम सप्ताह में सोने और चांदी के भाव में गिरावट देखने को मिली है. 24 कैरेट सोना एक सप्ताह में 3,400 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हुआ, जबकि चांदी की कीमत में भी 5,000 रुपये प्रति किलो की कमी आई है. हालांकि आने वाले दिनों में त्योहारों और वेडिंग सीजन के चलते कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है.