गोरखपुर में खुलेंगी छह नई पुलिस चौकियां, रिंग रोड समेत इन इलाकों में बढ़ेगी निगरानी
गोरखपुर में छह नई पुलिस चौकियां खोलने की तैयारी है। इनमें धर्मशाला अंडरपास, खोराबार क्षेत्र में तीन स्थान, गुलरिहा थाने के पीछे और ग्रीन सिटी के पास प्रस्तावित स्थान शामिल हैं। नई चौकियां बनने के बाद जिले में पुलिस चौकियों की संख्या 50 से अधिक हो जाएगी।