नाम- जस्टिस रवि कुमार, काम- ताबड़तोड़ फैसला… 4 महीने में 22 को दे दी फांसी की सजा, ज्ञानवापी केस से भी जुड़े थे
Justice Ravi Kumar: मुजफ्फरनगर जिले में एडीजे के पद पर तैनात जस्टिस रवि कुमार दिवाकर पिछले 4 महीने में 22 दोषियों को मौत की सजा सुना चुके हैं. जिसको लेकर वह सुर्खियों में छा गए हैं. इससे पहले जब वह बरेली जिले में तैनात थे, तब उन्होंने 13 दोषियों को मौत की सजा सुनाई थी.