Weather in UP: यूपी में पूरा सप्ताह रहेगा मानसूनी बारिश के नाम, कहीं-कहीं बहुत भारी वर्षा की चेतावनी
उत्तर प्रदेश में हो रही जोरदार बारिश के बीच मानसूनी बारिश का जोर 19 अगस्त से और बढ़ सकता है। मौसम विभाग का कहना है कि 19 से 23 अगस्त तक यानी इस पूरे हफ्ते प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना है।