Viral Video: 'दरोगा जी' का नशे में तांडव, कार में बैठकर की ड्राइवर से बदतमीजी, शीशा तोड़ा और पैसे लूटे
Police Inspector Viral Video: लखनऊ के नाका थाने में तैनात दरोगा गोपेश शर्मा का नशे में वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में शर्मा एक शख्स के साथ मारपीट और हंगामा करते दिख रहे हैं. दुबग्गा के बरवां कलां के रहने वाले टिफिन संचालक राहुल गीतम ने आरोप लगाया कि दरोगा ने शराब के नशे में उसके साथ मारपीट की, गाली-गलौज की, ईंट मारकर उसकी कार का शीशा तोड़ दिया और 15,000 रुपये भी छीन लिए. वीडियो वायरल होने के बाद पश्चिमी डीसीपी कमलेश दीक्षित ने मामले का संज्ञान लेते हुए आरोपी दरोगा को निलंबित कर लाइन हाजिर कर दिया है.