Skip to content
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
lokmatdaily.in lokmatdaily.in lokmatdaily.in
lokmatdaily.in lokmatdaily.in lokmatdaily.in
  • Home
  • Home
Subscribe
Close
Search
National
Varanasi News: बच्चे का पेंट में निकला टॉयलेट तो भड़की टीचर, जला दिया मासूम का प्राइवेट पार्ट
By
July 26, 2026 2 Min Read
0
<p style=”text-align: justify;”>वाराणसी के पांडेपुर इलाके से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है. एक निजी स्कूल में नर्सरी के मासूम बच्चे के साथ कथित तौर पर ऐसी क्रूरता की गई, जिसने सभी को झकझोर दिया. आरोप है कि टॉयलेट जाने की अनुमति नहीं मिलने पर बच्चे ने पैंट में ही टॉयलेट कर दिया. इससे नाराज शिक्षिका ने बच्चे को कमरे में ले जाकर गर्म चाकू से उसका प्राइवेट पार्ट जला दिया और फिर उसकी पिटाई भी की.
<p style=”text-align: justify;”>मिली जानकारी के मुताबिक, पांडेपुर स्थित एक निजी स्कूल में केसरी कुमार का बेटा नर्सरी में पढ़ता है. बच्चे ने क्लास के दौरान अपनी शिक्षिका प्रीति कुशवाहा से बाथरूम जाने की अनुमति मांगी, लेकिन उसे जाने नहीं दिया गया. कुछ देर बाद बच्चे ने मजबूरी में अपनी पैंट में ही टॉयलेट कर दिया.
<p style=”text-align: justify;”><span style=”color: #e03e2d;”><a style=”color: #e03e2d;” title=”मैनपुरी में CM योगी का सपा पर बड़ा हमला, ‘पहले नाम सुनकर घबराते थे लोग, ‘लेकिन अब…'” href=”https://www.abplive.com/states/up-uk/cm-yogi-adityanath-attacks-samajwadi-party-akhilesh-yadav-in-mainpuri-up-politics-3165973″ target=”_self”>मैनपुरी में CM योगी का सपा पर बड़ा हमला, ‘पहले नाम सुनकर घबराते थे लोग, ‘लेकिन अब…'
<p style=”text-align: justify;”>आरोप है कि इससे नाराज शिक्षिका बच्चे को दूसरे कमरे में ले गई और चाकू को आग में गर्म कर उसके प्राइवेट पार्ट को जला दिया. इतना ही नहीं, बच्चे की पिटाई भी की गई और उसे दोबारा ऐसी गलती न करने की धमकी भी दी गई.
<h3 style=”text-align: justify;”>घर पहुंचकर बच्चे ने सुनाई पूरी आपबीती
<p style=”text-align: justify;”>स्कूल से घर लौटने के बाद बच्चे ने अपने माता-पिता को पूरी घटना बताई. यह सुनकर परिवार के लोग हैरान रह गए. बच्चे की हालत देखकर परिजनों ने तुरंत स्कूल प्रबंधन से संपर्क किया और घटना के बारे में पूछा, लेकिन उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला. इसके बाद परिवार बच्चे को लेकर चिंतित हो गया और पुलिस की शरण ली.
<p style=”text-align: justify;”>पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने शिक्षिका प्रीति कुशवाहा, स्कूल प्रबंधन और प्रधानाचार्य के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2), 118(1) और 351(2) के तहत मुकदमा दर्ज किया है.
<p style=”text-align: justify;”><span style=”color: #e03e2d;”><a style=”color: #e03e2d;” title=”‘मुसलमान अपने दोस्त और रास्ता खुद…’, योगी सरकार पर भड़के SP सांसद मोहिबुल्लाह नदवी” href=”https://www.abplive.com/states/up-uk/rampur-mp-mohibullah-nadvi-yogi-akhilesh-owaisi-neet-ayodhya-ram-mandir-3165971″ target=”_self”>’मुसलमान अपने दोस्त और रास्ता खुद…’, योगी सरकार पर भड़के SP सांसद मोहिबुल्लाह नदवी
<p style=”text-align: justify;”>पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. वहीं, इस घटना के सामने आने के बाद इलाके में लोगों में भारी नाराजगी है और स्कूल प्रशासन की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.
Source
Author
Follow Me
Other Articles
Previous
कांवड़ यात्रा से पहले यूपी सरकार मुस्तैद, अतिरिक्त बसें और 24×7 कंट्रोल रूम की तैयारी
Next
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, राज्य आंदोलनकारी कोटे में 751 पदों पर नियुक्ति पर लगी रोक
No Comment! Be the first one.
Leave a Reply Cancel reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Recent Posts
  • लखनऊ में अपना घर खरीदने का सुनहरा मौका, LDA ने दे रहा बंपर ऑफर, फ्लैट्स पर मिल रही है सीधी छूट
  • कोडीन कफ सिरप की तस्करी, ₹30000000 की 250 पेटी संग 4 तस्कर गिरफ्तार, फर्जी बिलों से काला कारोबार
  • वृंदावन में 84 नक्काशीदार स्तंभों वाला 'कान्हा भक्ति स्तंभ मार्ग', सीएम योगी ने किया भव्य लोकार्पण
  • Krishna Janmashtami: ये मथुरा नहीं, बल्कि भक्ति धाम मनगढ़ है, जन्माष्टमी पर 10 लाख भक्तों के लिए सजकर तैयार
  • 'हथवा झनझनात ह, मूड पिरात ह…' साउथ इंडियन डॉक्टर का ठेठ अवधी अंदाज, देख चकरा जाएंगे आप
Recent Comments
No comments to show.
Archives
  • September 2026
  • August 2026
  • July 2026
  • June 2026
Categories
  • National
Copyright 2026 — lokmatdaily.in. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme