Skip to content

Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
• https://www.facebook.com/
• https://twitter.com/
• https://t.me/
• https://www.instagram.com/
• https://youtube.com/
lokmatdaily.in lokmatdaily.in lokmatdaily.in
lokmatdaily.in lokmatdaily.in lokmatdaily.in
• Home
• Home
Subscribe
Close

Search

National

उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, राज्य आंदोलनकारी कोटे में 751 पदों पर नियुक्ति पर लगी रोक

By
July 26, 2026 2 Min Read
0

नैनीताल हाईकोर्ट ने UKSSSC द्वारा 751 पदों की भर्ती में राज्य आंदोलनकारी कोटे के तहत चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र जारी करने पर अंतरिम रोक लगा दी है. कोर्ट ने राज्य सरकार के 1 जुलाई 2026 के शासनादेश को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई करते हुए यह आदेश दिया. याचिकाकर्ता सक्षम चौहान (हरिद्वार) ने दावा किया कि भर्ती प्रक्रिया शुरू होने के बाद पात्रता नियमों में बदलाव गलत है.

जस्टिस पंकज पुरोहित की एकलपीठ ने राज्य सरकार और UKSSSC से पूछा कि भर्ती विज्ञापन जारी होने और आवेदन की अंतिम तिथि बीत जाने के बाद शासनादेश किस कानून या नियम के तहत जारी किया गया. कोर्ट ने कहा कि भर्ती प्रक्रिया शुरू होने के बाद पात्रता शर्तों में बदलाव सुप्रीम कोर्ट के फैसलों के विरुद्ध है.

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद अखिलेश यादव का बड़ा दावा, बोले- ‘अब ये लड़ाई EVM तक…'

16 सितंबर को होगी अगली सुनवाई

हाईकोर्ट ने सभी पक्षों को 6 सप्ताह के अंदर विस्तृत जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए हैं. 15 जुलाई को लगाई गई रोक को अगली सुनवाई तक जारी रखा गया है. मामले की अगली सुनवाई 16 सितंबर 2026 को होगी. तब तक राज्य आंदोलनकारी कोटे के तहत नियुक्तियां नहीं हो सकेंगी.

भर्ती प्रक्रिया के बीच नियम बदलने पर आपत्ति

उत्तराखंड हाईकोर्ट में दायर याचिका में कहा गया कि 4 नवंबर 2024 को जारी विज्ञापन के बाद आवेदन की अंतिम तिथि बीत चुकी थी. इसके बावजूद सरकार ने बाद में कुछ अभ्यर्थियों को राज्य आंदोलनकारी प्रमाणपत्र के आधार पर दस्तावेज सत्यापन की अनुमति दे दी, जो नियमों के खिलाफ है.

सुनवाई के दौरान आयोग ने दलील दी कि राज्य आंदोलनकारियों के आश्रितों को SC/ST की तरह लाभ दिया जा सकता है, लेकिन कोर्ट इस दलील से संतुष्ट नहीं हुआ. अदालत ने स्पष्ट किया कि आरक्षण का लाभ लेने के लिए प्रमाणपत्र समय पर जमा करना जरूरी है.

यह मामला उत्तराखंड में राज्य आंदोलनकारियों को मिले आरक्षण के क्रियान्वयन को लेकर उठे विवादों की श्रृंखला में नया अध्याय है. हाईकोर्ट का यह आदेश भर्ती प्रक्रिया की पारदर्शिता और नियमों की अनुपालन पर बड़ा असर डाल सकता है.

हापुड़ में जयंत चौधरी की पार्टी को बड़ा झटका, 38 पदाधिकारियों ने एक साथ किया इस्तीफे का ऐलान

Source

Author

Follow Me
Other Articles
Previous

Varanasi News: बच्चे का पेंट में निकला टॉयलेट तो भड़की टीचर, जला दिया मासूम का प्राइवेट पार्ट

Next

अलीगढ़ में आजाद समाज पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन पर एक्शन, अभद्र नारेबाजी के आरोप में FIR

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

• लखनऊ में अपना घर खरीदने का सुनहरा मौका, LDA ने दे रहा बंपर ऑफर, फ्लैट्स पर मिल रही है सीधी छूट
• कोडीन कफ सिरप की तस्करी, ₹30000000 की 250 पेटी संग 4 तस्कर गिरफ्तार, फर्जी बिलों से काला कारोबार
• वृंदावन में 84 नक्काशीदार स्तंभों वाला 'कान्हा भक्ति स्तंभ मार्ग', सीएम योगी ने किया भव्य लोकार्पण
• Krishna Janmashtami: ये मथुरा नहीं, बल्कि भक्ति धाम मनगढ़ है, जन्माष्टमी पर 10 लाख भक्तों के लिए सजकर तैयार
• 'हथवा झनझनात ह, मूड पिरात ह…' साउथ इंडियन डॉक्टर का ठेठ अवधी अंदाज, देख चकरा जाएंगे आप

Recent Comments

No comments to show.

Archives

• September 2026
• August 2026
• July 2026
• June 2026

Categories

• National
Copyright 2026 — lokmatdaily.in. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme