Krishna Janmashtami: ये मथुरा नहीं, बल्कि भक्ति धाम मनगढ़ है, जन्माष्टमी पर 10 लाख भक्तों के लिए सजकर तैयार
Krishna Janmashtami Eve Pratapgarh: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के कुंडा स्थित प्रसिद्ध भक्ति धाम मनगढ़ में श्री कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर तैयारियां अपने चरम पर हैं. धाम को दुल्हन की तरह भव्य रोशनी और खूबसूरत लाइटिंग से सजाया गया है, जहां राधा-कृष्ण की मनमोहक झाकियां और कान्हा के पोस्टर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर रहे हैं. इस पावन पर्व पर देश-विदेश से करीब 10 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है. भक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए हैं, जिसके तहत 1100 से अधिक पुलिसकर्मियों को सुरक्षा व्यवस्था संभालने के लिए तैनात किया गया है.