वृंदावन में 84 नक्काशीदार स्तंभों वाला 'कान्हा भक्ति स्तंभ मार्ग', सीएम योगी ने किया भव्य लोकार्पण
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वृंदावन में 23.96 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित भव्य ‘कान्हा भक्ति स्तंभ मार्ग’ का लोकार्पण किया. पर्यटक सुविधा केंद्र (TFC) से पानीगांव तिराहा तक विकसित इस मार्ग को अयोध्या के सूर्य स्तंभों की तर्ज पर 84 नक्काशीदार ‘कान्हा भक्ति स्तंभों’ से सजाया गया है. इस परियोजना से न केवल वृंदावन आने वाले श्रद्धालुओं को अलौकिक और दिव्य अनुभूति होगी, बल्कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी जैसे बड़े अवसरों पर लगने वाले ट्रैफिक जाम से भी मुक्ति मिलेगी.