कोडीन कफ सिरप की तस्करी, ₹30000000 की 250 पेटी संग 4 तस्कर गिरफ्तार, फर्जी बिलों से काला कारोबार
: उत्तर प्रदेश एसटीएफ (STF) ने कोडीन कफ सिरप की तस्करी करने वाले एक बड़े अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए बांदा से चार शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए आरोपियों में बांदा के धीरेंद्र कुमार, प्रवीण कुमार उर्फ लकी, रोहित पांडे और हापुड़ के शेखर सिंह शामिल हैं. एसटीएफ ने इनके कब्जे से 3 करोड़ रुपये कीमत की 250 पेटी ONEREX कफ सिरप के साथ-साथ एक डीसीएम, टाटा नेक्सॉन कार, नकदी और मोबाइल बरामद किए हैं. ये तस्कर दिल्ली, हरियाणा और चंडीगढ़ से अवैध सिरप लाकर बांदा, चित्रकूट और मध्य प्रदेश के फर्जी मेडिकल स्टोर्स के बिलों के सहारे पुलिस को चकमा देकर तस्करी को अंजाम देते थे.