UP CM के गजब किस्से: जयंत के दादा चौधरी चरण सिंह से मुलायम ने सीखी राजनीति की ABCD? फिर अखिलेश के पिता बने ‘नेताजी’!
Akhilesh Yadav Jayant Chaudhary Remark: उत्तर प्रदेश की राजनीति में कभी मुलायम सिंह यादव और चौधरी चरण सिंह साथ खड़े थे. अब उनकी अगली पीढ़ी यानी अखिलेश यादव और जयंत चौधरी आमने-सामने है. अखिलेश के ‘चवन्नी को रुपया’ वाले तंज के बाद जयंत ने पलटवार करते हुए इसे जाट समाज को निशाना बनाने से जोड़ दिया है. इसके बाद यह मामला अब लगातार बनता जा रहा है. यानी 2027 विधानसभा चुनाव से पहले अब ‘चवन्नी’ से लेकर ‘राजनीति की ABCD’ तक की बयानबाजी ने यूपी की सियासत गर्म कर दी है. तो आइए जानते हैं 0 UP CM के गजब किस्से में कि क्या सच में जयंत के दादा चौधरी चरण सिंह से मुलायम ने सीखी राजनीति थी ABCD?