Swine Flu Ghaziabad : सूअरों में फैला स्वाइन फ्लू, पशुपालन विभाग ने बताया बचने का तरीका, न करें ऐसी गलती
Swine Flu Alert Ghaziabad : गाजियाबाद में स्वाइन फ्लू की दस्तक के साथ पशुपालन विभाग सतर्क हो गया है. विभाग का कहना है कि पशुपालकों और सूअरों के संपर्क में रहने वाले लोगों को सावधान रहना होगा. जरा सी चूक घातक हो सकती है. लोकल 18 से गाजियाबाद के मुखिया पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. एसपी पांडे ने बताया कि स्वाइन फ्लू पशुओं और मनुष्यों दोनों में होने वाला वायरस जनित रोग है. संक्रमित सूअर के संपर्क में आने से इंसानों में भी रोग फैल सकता है. अगर किसी सूअर को सर्दी-जुकाम, खांसी या बुखार जैसे लक्षण दिखाई दें तो उसे नजरअंदाज न करें. सूअरों की देखभाल करने वाले लोग उनके पास जाते समय मास्क और दस्ताने पहनना गलती से भी न भूलें.