राम मंदिर ट्रस्ट को मिले 3 नए चेहरे, जानिए कौन हैं नए ट्रस्टी महेश भागचंदका, मदन मोहन पांडेय और डॉ. निर्मला यादव, इन्हें क्या मिली जिम्मेदारी
Ayodhya News: अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक में तीन नए ट्रस्टियों के नामों पर मुहर लग गई है. इनमें दिल्ली के व्यवसायी और नए कोषाध्यक्ष महेश भागचंदका, रामलला के पक्ष में 3 दशक पैरवी करने वाले वरिष्ठ अधिवक्ता मदन मोहन पांडेय और पूर्व प्राचार्या डॉ. निर्मला यादव शामिल हैं. बैठक में रिटायर्ड एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्र को ट्रस्ट का पहला सीईओ और स्वामी गोविंददेव गिरि को महामंत्री नियुक्त करने का भी बड़ा फैसला लिया गया.