Kasganj Road Accident: कासगंज में भीषण सड़क हादसा, 6 लोगों की हुई मौत, पिकअप-ट्रक में टक्कर
Kasganj News: उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले के कोतवाली सदर क्षेत्र के मोहनपुरा के पास ट्रक और पिकअप की भीषण टक्कर हो गई. इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई और वहीं 20 लोग घायल बताए जा रहे हैं, जिनमें से कई की हालत गंभीर बनी हुई है. पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.