Kanpur News : एक आवाज पर बंदर हो जाते हैं नौ दो ग्यारह, जानिए कौन हैं ग्रीनपार्क में तैनात मंकी मैन नरेंद्र?
Green Park Monkey Man : ग्रीनपार्क स्टेडियम स्टेडियम में उनकी आवाज सुनते ही अड़ियल बंदर भी नौ दो ग्यारह हो जाते हैं. जान बचाकर ऐसे भागते हैं कि फिर दिखाई नहीं देते. यूपी टी-20 लीग के मैचों के दौरान बंदरों से खिलाड़ियों और दर्शकों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए नरेंद्र यादव को स्टेडियम में तैनात किया गया है. लोकल 18 से नरेंद्र बताते हैं कि उन्होंने बंदर भगाने के लिए वन विभाग से बाकायदा ट्रेनिंग ली है. ये काम वे 20 साल से कर रहे हैं. किस जगह पर बंदर ज्यादा आते हैं और किस तरह उन्हें बिना किसी नुकसान के दूर किया जाए, इसकी नरेंद्र को पूरी जानकारी है.