Kanpur: गंगा नहाते समय दो दोस्त डूबे, बिलखते हुए बहन बोली- कोई मेरा भाई ढूंढ दो, अब किसको राखी बांधूंगी
महराजपुर थानाक्षेत्र के ड्योढी घाट पर सोमवार शाम गंगा में नहाने गए दो किशोर गहरे पानी में जाने से डूब गए। हादसे के बाद से दोनों का पता नहीं चल सका है। सूचना पर पुलिस, गोताखोरों की टीम और एसीपी चकेरी मौके पर पहुंचकर तलाश में जुटे हैं।