Bareilly Property Rate: बरेली वालों आज से महंगी हो जाएगी जमीन, जानें सिविल लाइंस, आनंद लोक का नया रेट
Property Rate In Bareilly: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में नया सर्किल रेट आज से लागू कर दिया गया है. जिले के अलग-अलग इलाकों में अलग-अलग सर्किल रेट तय किया गया है. सिविल लाइंस में जहां पहले 66 हजार रुपये प्रति वर्गमीटर दर थी. वहां प्रस्तावित दर 72,600 से 79, 200 रुपये वर्गमीटर तक रखी गई थी.