OPINION: मनुस्मृति, छूआछूत और महिला; यूपी चुनाव में राहुल गांधी को उल्टा ना पड़ जाए यह दांव
UP elections 2027: उत्तर प्रदेश, पंजाब, गोवा, उत्तराखंड जैसे राज्यों के चुनाव सिर पर हैं. वहीं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी मनुस्मृति, छूआछूत और पितृसत्तामकता को खत्म करने की बातें कर रहे हैं. सवाल यही उठता है कि राहुल गांधी जिन तीन मुद्दों को आगे रखकर राजनीति कर रहे हैं क्या वह आगामी विधानसभा चुनावों में उनकी पार्टी या उनके गठबंधन के सहयोगियों को फायदा पहुंचाएगा. राहुल गांधी ने जिन मुद्दों को हवा देनी शुरू की है उनसपर पर अब तक को बीजेपी उनके खिलाफ ही नैरेटिव गढ़ने में आगे दिख रही है. आइए विस्तार से इसे समझने की कोशिश करते हैं.