'सीएम योगी का स्वजातीय टॉर्चर फोर्स', सवर्णों में फूट डालने का अखिलेश यादव का नया तिकड़म
Akhilesh Yadavs strategy for UP elections: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के लिए समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव तमाम कोशिश कर रहे हैं. इस बार उन्होंने बीजेपी के कोर वोटर सवर्णों में फूट डालने की कोशिश में जुट गए हैं. सपा अध्यक्ष जहां एक तरफ ब्राह्मणों को साथ आने का आह्वान कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ राजपूतों को निशाने पर ले रहे हैं. सपा अध्यक्ष ने आरोप लगाया है कि सीएम योगी आदित्यनाथ की सरकार में ज्यादातर थानों में राजपूत जाति के ऑफिसर हैं. ये पीडीए का उत्पीड़न कर रहे हैं.