Moong Farming : येलो मोजेक रोग ने उड़ाई मूंग किसानों की नींद, तुरंत नहीं किया ये काम तो पूरी फसल हो जाएगी बर्बाद
Moong farming tips : पीला चितवा रोग मूंग और उड़द किसानों के लिए आफत बन चुका है. समय पर रोकथाम न होने से यह बीमारी पूरी फसल को नष्ट कर सकती है. किसान अक्सर पत्तों के पीले होने को पोषण की कमी मान लेते हैं, लेकिन इस समस्या की वजह सफेद मक्खी है. लोकल 18 से शाहजहांपुर के कृषि वैज्ञानिक डॉ. हादी हुसैन खान बताते हैं कि दलहनी फसलों में पीला मोजेक रोग लगने से पौधों का विकास रुक जाता है. जब पत्तियां पीली पड़ जाती हैं तो वे सही से भोजन नहीं बना पाती हैं. इस बीमारी को रोकने के लिए सबसे पहले सफेद मक्खी पर नियंत्रण बेहद जरूरी है.