रेल मंत्री और सीएम योगी थे मौजूद, तो बिना जश्न-हरी झंडी के बहराइच-नेपालगंज रोड रेल सेवा क्यों शुरू की गई? इसकी वजह समझें
Bahraich-Nepalgunj Road Rail Service : बहराइच-नेपालगंज रोड रेल सेवा नए सेक्शन की शुरुआत के साथ ही चार प्रमुख ट्रेन सेवाओं को नेपालगंज रोड स्टेशन तक विस्तारित कर दिया गया है, जोकि हैं वाराणसी-बहराइच एक्सप्रेस, वाराणसी सिटी-गोरखपुर एक्सप्रेस और गोंडा-बहराइच एक्सप्रेस (दो जोड़ी ट्रेनें). अब पूर्वांचल के प्रमुख शहरों वाराणसी, गोरखपुर और गोंडा से यात्री सीधे बहराइच होते हुए नेपाल सीमा तक आसानी से यात्रा कर सकेंगे. इसका सीधा लाभ नेपाल के नागरिकों को भी मिलेगा.