कौन हैं भाजपा के नए महासचिव हरीश द्विवेदी, यूपी से लोकसभा हारने के बाद संगठन में रम गए पूर्व सांसद
बस्ती से दो बार सांसद रहे हरीश द्विवेदी को भाजपा के राष्ट्रीय संगठन में जगह मिली है। भाजपा ने हरीश को महासचिव बनाया है। हरीश 2024 के लोकसभा चुनाव हारने के बाद से संगठन में रम गए थे। संगठन ने उनके काम को देखते हुए यह जिम्मेदारी दी है।