हापुड़ के विनोद को हल्द्वानी में मिले पंडित जी, लाखों लेकर करवाई शादी; सुहागरात को जेवर लेकर फुरार दुल्हन
Bride Runs Away With Cash And Jewelry: उत्तर प्रदेश के हापुड़ में ‘लुटेरी दुल्हन’ का एक मामला आया है. एक युवक को शादी की तलाश महंगी पड़ गई. हल्द्वानी के एक पंडित के जरिए एक लाख रुपये देकर युवक ने रामपुर के मंदिर में शादी रचाई थी. लेकिन शादी की दूसरी ही रात दुल्हन ने परिवार को चकमा दिया और घर में रखे सोने-चांदी के गहने व नकदी लेकर फरार हो गई. दुल्हन के भागने की तस्वीरें सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई हैं.