11 मौत, बुलडोजर एक्शन, 6 पर FIR… कौशांबी पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में अब तक क्या-क्या हुआ
Kaushambi Patakha Factory Blast: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में बीते सोमवार को पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट हो गया. इस विस्फोट में 11 लोगों की मौत हो चुकी है. पुलिस ने नौशाद सहित 6 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. वहीं सूत्रों से पता चला है कि आरोपियों के खिलाफ NSA के तहत कार्रवाई की जा सकती है. ब्लास्ट की घटना के बाद अवैध गोदामों पर प्रशासन ने बुलडोजर भी चलवा दिया.