कानपुर: त्योहारों पर कानपुर से गुवाहाटी के बीच ट्रेन के फेरे बढ़ाए, मुंबई की स्पेशल ट्रेन भी नवंबर तक चलेगी
आगामी त्योहारों और शीतकालीन अवकाश के दौरान यात्रियों की बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने कई साप्ताहिक विशेष ट्रेनों के फेरे बनाए। इनमें कानपुर सेंट्रल-गुवाहाटी-कानपुर सेंट्रल विशेष ट्रेन शामिल है।