पशु चिकित्सा में बनाना है करियर तो मौका न चूकें, BHU ने शुरू किए आवेदन..जानें योग्यता और पूरी डिटेल
मिर्जापुर के BHU राजीव गांधी दक्षिणी परिसर स्थित पशु विज्ञान संकाय में BVSc एंड AH में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है. छात्र 1 सितंबर से 20 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. दाखिले के लिए 12वीं में जरूरी विषयों के साथ 50 प्रतिशत अंक और NEET में उत्तीर्ण होना अनिवार्य है.