Ganga Expressway: 'टोल टैक्स दो, फ्री में तैराकी करो…' बाढ़ में डूबा गंगा-एक्सप्रेसवे का हिस्सा, लोगों ने लिए मजे
Ganga Expressway Flooded: उत्तर प्रदेश से गंगा एक्सप्रेसवे को लेकर एक हैरान करने वाली और व्यवस्था की पोल खोलने वाली तस्वीर सामने आई है. भारी बारिश और खराब जल निकासी व्यवस्था के कारण एक्सप्रेसवे का टोल प्लाजा परिसर पूरी तरह से जलमग्न हो गया है, जो किसी स्विमिंग पूल की तरह नजर आ रहा है. वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि टोल बूथ के आसपास भारी मात्रा में पानी भरा हुआ है, जिससे वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.