राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक का आ गया एजेंडा, इन 10 मुद्दों पर होगी चर्चा, इस तारीख पर देशभर की टिकी निगाहें
Ayodhya News: अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट की 2 सितंबर को होने वाली बैठक पर ट्रस्ट में कई अहम फैसले होने वाले हैं. इस बैठक में कुल दस प्रमुख बिंदुओं पर विचार-विमर्श प्रस्तावित है. बैठक में पिछली ट्रस्ट बैठक की कार्रवाई का अनुमोदन किया जाएगा. आइए जानते हैं कि बैठक में कौन-कौन से अहम फैसले हो सकते हैं.