यूपी : स्पेशल टीईटी का विज्ञापन जारी, तीन नवंबर को होगी परीक्षा, पांच सितंबर से शुरू होगा ऑनलाइन आवेदन
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से बृहस्पतिवार को स्पेशल टीईटी के लिए विज्ञापन जारी कर दिया गया है। आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार की ओर से जारी विज्ञापन में यह स्पष्ट किया गया है कि यह परीक्षा तीन नवंबर को आयोजित कराई जाएगी।