मेरठ बंद और महापंचायत आज, कई बाजारों के व्यापारियों और व्यापार संघों ने बंद से पीछे खींचे कदम
यूपी के मेरठ में आज बंद और महापंचायत का ऐलान किया गया है। रैली निकाल इसके लिए साथ मांगा गया है। आवास विकास परिषद की कार्रवाई के विरोध में मेरठ बचाओ संयुक्त संघर्ष समिति ने बंद का आह्वान किया है। मंगलवार को व्यापारियों ने बाजारों में जनसंपर्क कर बंद के लिए सहयोग मांगा।