फतेहपुर: लालच में खोजकरक बाबा की मजार खोदी, लोगों में रोष
<p style=”text-align: justify;”>उत्तर प्रदेश एक फतेहपुर में खजाने के लालच में कुछ असामाजिक तत्वों ने विजयीपुर इलाके में स्थित खोजकरक बाबा की मजार खोद डाली. जिसके बाद दोनों समुदायों में आक्रोश फैल गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझा कर शांत किया और मजार को सही करवाया.
एसपी ने मजार के आसपास सीसीटीवी लगाने के निर्देश दिए हैं, साथ ही ऐसे लोगों पर सख्त एक्शन लेने की हिदायत दी गयी है. इसके अलावा स्थानीय लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गयी है.
<span style=”color: #e03e2d;”><a style=”color: #e03e2d;” title=”CM योगी के इस फैसले से मायावती खुश, अखिलेश यादव पर जमकर बरसीं” href=”https://www.abplive.com/states/up-uk/up-politics-mayawati-happy-with-decision-of-yogi-adityanath-3168367″ target=”_blank” rel=”noopener”>यह भी पढ़ें: CM योगी के इस फैसले से मायावती खुश, अखिलेश यादव पर जमकर बरसीं
क्या है पूरा मामला ?
<p style=”text-align: justify;”>हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल माने जाने वाली सिलमी स्थित खोजकरक बाबा की मजार को अज्ञात लोगों ने रात में खजाने के लालच में खोदकर क्षतिग्रस्त कर दिया. घटना से दोनों समुदायों के लोगों में भारी रोष है. सिलमी गांव में स्थित खोजकरक बाबा की मजार हिंदू और मुस्लिम दोनों समुदायों की आस्था का केंद्र है. 
<h3 style=”text-align: justify;”>नवरात्रों में लगता है बड़ा मेला 
<p style=”text-align: justify;”>स्थानीय लोगों के मुताबिक, नवरात्रि में यहां बड़ा मेला लगता है. हर गुरुवार को सैकड़ों श्रद्धालु बाबा के दरबार में माथा टेकने आते हैं. गांव वालों के अनुसार बुधवार रात को कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने मजार के नीचे मजार स्थल की खुदाई कर उसे तोड़ दिया. सुबह लोगों ने जब मजार की हालत देखी तो हड़कंप मच गया गांव के बुजुर्गों का कहना है कि खजाने के लालच में पहले भी कई बार इस तरह की घटना हो चुकी है. 
<h3 style=”text-align: justify;”>दो महीने पहले भी हुई खुदाई 
<p style=”text-align: justify;”>करीब 2 महीने पहले भी मजार के बगल में स्थित खेत में गुप्त रूप से खुदाई की गई थी. लोगों का मानना है कि ये सब माया और खजाने के चक्कर में किया जा रहा है मजार के फकीर बाबा मो. सफीर ने बताया कि हर गुरुवार को दूर-दूर से 100 से 150 लोग दर्शन के लिए आते हैं. नवरात्रि के गुरुवार को तो यहां 1000 लोगों तक की भीड़ जुटती है. लोगों की मुरादें यहां पूरी होती हैं। इसी आस्था को ठेस पहुंचाई गई है.
<p style=”text-align: justify;”>घटना की सूचना मिलते ही गांव में तनाव का माहौल बन गया. लोगों ने पुलिस से मांग की है कि दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि धार्मिक भावनाएं आहत न हों प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.
<p style=”text-align: justify;”><span style=”color: #e03e2d;”><a style=”color: #e03e2d;” title=”‘आकाश आनंद के कद से कोई लेना देना नहीं…’ यूपी चुनाव पर मायावती का बड़ा बयान” href=”https://www.abplive.com/states/up-uk/mayawati-statement-on-akash-anand-ahead-of-up-election-2027-3168560″ target=”_blank” rel=”noopener”>यह भी पढ़ें: ‘आकाश आनंद के कद से कोई लेना देना नहीं…’ यूपी चुनाव पर मायावती का बड़ा बयान