ट्रेन से अयोध्या पहुंचते ही मिलेगा स्वाद का जायका, रेलवे स्टेशन मार्ग पर बनेगा फूड प्वाइंट.. जानिए क्या कुछ होगा खास
अयोध्या में श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुविधाओं को बढ़ाने के लिए नगर निगम रेलवे स्टेशन मार्ग पर आधुनिक फूड प्वाइंट विकसित करने की तैयारी कर रहा है. यहां स्थानीय खान-पान के साथ देश के अलग-अलग हिस्सों के लोकप्रिय व्यंजन उपलब्ध कराने की योजना है. इससे यात्रियों को खाने के बेहतर विकल्प मिलने के साथ स्थानीय रोजगार और छोटे कारोबार को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है.