आगरा के किसान कम लागत से कर रहे हरी मिर्च की खेती, 60 दिन में होती है तैयार, स्थानीय बाजार के साथ दूसरे राज्यों में सप्लाई
आगरा के किसान बड़े पैमाने पर हरी मिर्च की खेती कर रहे हैं. कम लागत और 60 दिनों में तैयार होने वाली यह फसल किसानों के लिए नकदी आय का अच्छा जरिया है. आगरा की मंडियों में किसान अपनी मिर्च लेकर पहुंचते हैं, जहां अलग-अलग क्षेत्रों से आए व्यापारी इसे खरीदते हैं. इसके बाद यही मिर्च दूसरे शहरों और राज्यों के बाजारों तक पहुंचती है. किसानों का कहना है कि कम समय में तैयार होने वाली यह फसल उनके लिए नकदी आय का अच्छा जरिया बन रही है. किसानो ने कहा कि कम लागत, जल्दी उत्पादन और बाजार में मांग के कारण मिर्च की खेती ग्रामीण क्षेत्रों के किसानों के बीच लगातार लोकप्रिय हो रही है.