UP Kal Ka Mausam: यूपी में मूसलाधार बारिश का तांडव, 22 जिलों में आसमान से बरसेगी आफत; IMD का अलर्ट
UP Tomorrow IMD Alert: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से बारिश का दौर पूरी तरह से सक्रिय हो गया है. मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के अनुसार, रविवार, 6 सितंबर 2026 को राज्य के पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों में अनेक स्थानों पर गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश होने की बहुत संभावना है. मौसम विभाग ने बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, मथुरा, आगरा, मुरादाबाद, बरेली, पीलीभीत और शाहजहांपुर सहित कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.