पूर्व मंत्री याकूब अली की फैक्ट्री पर बदमाशों का उत्पात, गार्डों को बंधक बनाकर डाला डाका
मेरठ में हापुड़ रोड स्थित गांव अल्लीपुर में पूर्व मंत्री याकूब की अल फहीम मीटेक्स फैक्ट्री पर शुक्रवार रात 15-20 बदमाशों ने धावा बोल दिया। बदमाशों ने फैक्ट्री पर तैनात गार्ड को बंधक बनाकर हाथ-पैर बांधकर एक कमरे में बंद कर दिया। बदमाशों ने फैक्ट्री से लाखों की कीमती प्लेट चोरी कीं और फरार हो गए।