ऊंचाहार SDM विवेक राजपूत पर मुकदमा दर्ज; आय से अधिक संपत्ति मामले में विजिलेंस का ऐक्शन
रायबरेली के ऊंचाहार एसडीएम विवेक राजपूत पर आय से अधिक संपत्ति का मुकदमा दर्ज हुआ है। विजिलेंस के मुताबिक उनकी वैध आय 38.87 लाख रुपये थी, जबकि संपत्ति और रखरखाव पर 1.09 करोड़ रुपये खर्च हुए। करीब 70.92 लाख रुपये का अंतर मिला, जिसका संतोषजनक जवाब नहीं मिला।