31 जिलों के किसान पहुंचे आलू बेचने, मगर सिर्फ 6 किसानों का ही हुआ सौदा, 45 फीसदी आलू कोल्ड स्टोरेज में रखे
Agra Latest News: उत्तर प्रदेश के उन किसानों के लिए बुरी खबर है, जो आलू की फस किए है और कोल्ड स्टोर में रखे हुए है. दरअसल, आगरा में आलू क्रेता-विक्रेता सम्मेलन हुआ. जिसमें 31 जिलों के किसान आलू लेकर पहुंचे थे. मगर सिर्फ 6 ही किसानों के आलुओं का सौदा हुआ. अब सवाल यह उठता है कि 45 फीसदी आलू अभी कोल्ड स्टोरेज में रखा हुआ है और किसानों के पास समय मात्र डेढ़ महीना बचा हुआ है, इतने ही वक्त में उन्हें आलू बेचना है.