Snake Bite: बेड पर सो रहे थे मां-बेटे, तभी सांप ने डंस लिया, भागे-भागे पहुंचे 250 KM दूर बाबा के पास, फिर जो हुआ…
उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां सोते समय एक जहरीले करैत सांप ने मां और उसके 11 वर्षीय बेटे को डस लिया. इस दर्दनाक हादसे में मासूम बेटे अर्पित की मौत हो गई, जबकि मां की गंभीर हालत को देखते हुए उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है. हैरानी की बात यह है कि परिजन बच्चे के शव को जिंदा होने की उम्मीद में 250 किलोमीटर दूर गाजीपुर के एक मंदिर में झाड़-फूंक कराने के लिए ले गए, लेकिन वहां भी जब सांसें नहीं लौटीं तो निराश होकर वापस लौटे.