PDA का मतलब 'पराया धन अपना', लखनऊ पहुंचते ही विनोद तावड़े ने अखिलेश यादव पर बोला करारा हमला
भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त उत्तर प्रदेश प्रभारी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े ने लखनऊ पहुंचते ही समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा राजनीतिक हमला बोला है. उन्होंने सपा के चर्चित ‘PDA’ (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) नारे का नया और तंज कसने वाला मतलब निकालते हुए इसे ‘पराया धन अपना’ करार दिया है. तावड़े ने दो टूक शब्दों में कहा कि एनडीए गठबंधन सपा की इस राजनीतिक संस्कृति और दूसरों के हक पर कब्जा करने की नीति को कामयाब नहीं होने देगा.