यूपी में फिर ताकतवर हुआ मानसून, 8 सितंबर तक बरसेगा झमाझम, आगरा, मथुरा सहित कई जिलों में अलर्ट
UP Rain Alert: उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों में भारी बारिश को लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. यूपी आईएमडी के मुताबिक बिजनौर, ज्योतिबा फुले नगर, संभल, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, खीरी, बहराइच, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, एटा, महामायनगर, फिरोजाबाद, आगरा, इटावा, औरेया, मथुरा, अलीगढ़, आगरा, कांशीरामनगर, बदायूं, मैनपुरी जिले में आज भारी बारिश हो सकती है.