Paddy Farming : नाइट्रोजन बढ़ा देगा झुलसा रोग, धान किसानों की ये चूक फसल के लिए सबसे घातक, रुक जाएगी ग्रोथ
Paddy Crop Care : धान की फसल बालियां बनने की अवस्था में पहुंच चुकी है. किसानों के लिए ये समय चौकन्ना रहने का है. थोड़ी सी चूक पूरी मेहनत पर पानी फेर सकती है. लोकल 18 से गोंडा के कृषि वैज्ञानिक डॉ. हरपाल सिंह बताते हैं कि अगर धान की पत्तियां ऊपर से सूख रही हों तो इसे नजरअंदाज न करें. यह झुलसा रोग हो सकता है. झुलसा रोग धान की पत्ती के सिरे से शुरू होता है. पत्ती का ऊपरी हिस्सा सूखने लगता है. इससे धान के पौधे की बढ़वार भी रुकने लगती है. डॉ. हरपाल सिंह बताते हैं कि झुलसा रोग दिखाई देने पर सबसे पहले खेत में नाइट्रोजन खाद देना बंद कर दें.