पीएनबी करेंसी चेस्ट में कैसे पहुंचे 17 करोड़ के जाली नोट? जांच में 5 महीने पुरानी फाइल भी खुली
पीएनबी करेंसी चेस्ट में मिले 17 करोड़ से ज्यादा के जाली नोटों को लेकर हड़कंप मचा हुआ है। एनआईए ने इस मामले में मैनेजर अमित कुमार को चंडीगढ से गिरफ्तार कर लिया है। वहीं इस मामले की जांच में 5 महीने पहले सहारनपुर में सामने आए नकली नोटों से जुड़े मामलों को भी शामिल कर लिया गया है।