पीएनबी करेंसी चेस्ट 17 करोड़ जाली नोट मामले में 2 और बैंककर्मी रडार पर, जल्द हो सकते हैं गिरफ्तार
सहारनपुर पीएनबी करेंसी चेस्ट में 17 करोड़ रुपए से ज्यादा के जाली नोट मिलने के बाद से हड़कंप मचा हुआ है। एनआईए इस मामले की जांच कर रही है। एनआईए अधिकारियों के मुताबिक जांच सही दिशा में आगे बढ़ रही है। एजेंसी अब तक की पड़ताल के आधार पर दो अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी जल्द हो सकती है।