Haridwar News: मनसा देवी मंदिर में महंत रवींद्र पुरी का औचक निरीक्षण, पुजारियों की ली तलाशी, दिए आदेश

हरिद्वार के प्रसिद्ध मनसा देवी मंदिर में मनसा देवी ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी के अचानक निरीक्षण से मंदिर परिसर में हड़कंप मच गया. महंत रवींद्र पुरी बिना सूचना के मंदिर पहुंचे और उन्होंने सबसे पहले मंदिर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया. इसके बाद उन्होंने वहां सेवा दे रहे पुजारियों के कुर्तों की जेबों की भी तलाशी ली. इस अचानक हुई कार्रवाई से पुजारियों और मंदिर कर्मचारियों में हलचल का माहौल बन गया.

ट्रस्ट की ओर से घोषणा, अब मंदिर में पुजारी बिना जेब वाले पहनेंगे कुर्ते

यह निरीक्षण हाल ही में सामने आए राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी के प्रकरण के बाद किया गया है. ट्रस्ट का कहना है कि मंदिर में चढ़ावे की राशि को लेकर पूरी पारदर्शिता बनाए रखना जरूरी है. इसी उद्देश्य से कुछ दिन पहले ट्रस्ट की ओर से आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह घोषणा की गई थी कि अब मंदिर में सेवा देने वाले पुजारी बिना जेब वाले कुर्ते पहनेंगे. ट्रस्ट का मानना है कि इस व्यवस्था से चढ़ावे की राशि को लेकर किसी भी तरह की अनियमितता की आशंका नहीं रहेगी.

राम मंदिर चढ़ावा गिनती के लिए अब टेबल की जगह दरी का इस्तेमाल, बिना पॉकेट वाला ड्रेस कोड अनिवार्य

किसी भी पुजारी की जेब में चढ़ावे के पैसे पाए जाने पर होगी सख्त कार्रवाई

महंत रवींद्र पुरी ने स्पष्ट कहा कि मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाई जाने वाली पूरी राशि ट्रस्ट के निर्धारित व्यवस्था के अनुसार ही जमा होना चाहिए. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि किसी भी पुजारी की जेब में चढ़ावे के पैसे पाए गए तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने यह भी कहा कि श्रद्धालुओं का विश्वास बनाए रखना और मंदिर की व्यवस्था में पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित करना ट्रस्ट की सर्वोच्च प्राथमिकता है. इस मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही, नियमों की अनदेखी या वित्तीय गड़बड़ी को किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

लखनऊ KGMU में नॉनवेज बैन पर मचा सियासी घमासान, सपा-बीजेपी में तेज हुई जुबानी जंग